black payment terminalPhoto by energepic.com on <a href="https://www.pexels.com/photo/black-payment-terminal-2988232/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा कार्ड-ऑन-फाइल टोकन नियम 1 अक्टूबर से लागू करने की योजना है।

केंद्रीय बैंक ने सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड डेटा के लिए इसे अनिवार्य कर दिया है, इसके अंतर्गत ऑनलाइन, पॉइंट- ऑफ-सेल और इन-ऐप से ट्रांजैक्शन को यूनिक टोकन से बदला दिया जाएगा।

एक टोकनयुक्त कार्ड लेनदेन को सुरक्षित माना जाता है क्योंकि लेनदेन प्रसंस्करण के दौरान कार्ड का वास्तविक विवरण व्यापारी के साथ साझा नहीं किया जाएगा।

कार्ड टोकनाइजेशन क्या है?

आरबीआई के अनुसार, ग्राहक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड का विवरण है, जैसे कि 16-अंकीय संख्या, नाम, समाप्ति तिथियां और कोड, जो भविष्य में भुगतान के लिए सहेजे जाते थे, अब एक वैकल्पिक कोड के साथ प्रतिस्थापित कर दिया जाएगा, जिसे टोकन कहते हैं। किसी भी लेनदेन के लिए इस टोकन का उपयोग किया जाएगा।

कार्ड को टोकन कैसे किया जाएगा

एक कार्डधारक अपने कार्ड का टोकन प्राप्त करने के लिए सेवा प्रदाता द्वारा प्रदान किए गए ऐप से इसके लिये निशुल्क आवेदन कर सकता है जिसके बाद कार्ड जारीकर्ता की सहमति से टोकन जारी किया जाएगा। ग्राहक जितने चाहे उतने कार्डों का टोकन प्राप्त कर सकते हैं इसकी कोई सीमा नहीं है।

सुरक्षा या अन्य कारणों से कार्ड जारीकर्ता किसी कार्ड को टोकन देने से मना भी कर सकते हैं।

क्या टोकनाइजेशन अनिवार्य है

आरबीआई ने कार्ड टोकन के लिए जो मानदंड जारी किए हैं उसके अनुसार ग्राहक ऐसा करने से ऑप्ट-आउट कर सकता है। यदि कोई ग्राहक अपने कार्ड का टोकन नहीं कराना चाहता है, तो वह कार्ड विवरण मैन्युअल रूप से दर्ज करके पहले की तरह ही लेनदेन जारी रख सकता है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading