एनसीईआरटी कक्षा-6 (पृथ्वी : हमारा आवास) पाठ्यपुस्तक के अध्याय-8 पर आधारित प्रश्न।

1.भारतीय मानसून के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. मानसून के लौटते समय हवाएं स्थल से समुद्र की ओर चलती हैं।
  2. लौटते मानसून के दौरान बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश होती है।

 उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D. न तो 1, न ही 2

2.भारत की जलवायु के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. भारत की जलवायु को सामान्यतः मानसूनी जलवायु कहा जा सकता है।
  2. भारत की अवस्थिति उष्ण कटिबन्ध में होने के कारण अधिकतर वर्षा मानसूनी पवनों से होती है।
  3. भारत की जलवायु में क्षेत्रीय भिन्नता बहुत कम है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर दीजिए।

A. केवल 1

B. केवल 1 और 2

C. केवल 3

D. 1, 2 और 3

उत्तर व्याख्या :

1. उत्तर : (A)     मानसून के लौटते समय हवाएं स्थल से समुद्र की ओर चलती हैं। इस समय भारत के दक्षिणी भागों मुख्यतः तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश में वर्षा होती है।

2.उत्तर : (B) भारत की जलवायु को सामान्यतः मानसूनी जलवायु कहा जा सकता है। भारत की अवस्थिति उष्ण कटिबन्ध में होने के कारण अधिकतर वर्षा मानसूनी पवनों से होती है। अवस्थित, उच्चावच एवं समुद्र से दूरी के कारण भारत की जलवायु में क्षेत्रीय भिन्नता अधिक है।

पाठ्यपुस्तक के अन्य प्रश्नों के लिये QuizHat ऐप डाउनलोड करें..

ऐप लिंक…

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading