1.अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए अमेरिकी एजेंसी (USAID) ने किस संस्था के साथ मिलकर ‘दूर से नमस्ते’ दूरदर्शन और YouTube श्रृंखला को शुरू किया है?

A. विश्व बैंक

B. यूनिसेफ

C. विश्व स्वास्थ्य संगठन

D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

2.ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस किस दिन मनाया जाता है?

A. 14 सितंबर

B. 15 सितंबर

C. 16 सितंबर

D. 18 सितंबर

3.केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की रैंकिंग में कौन सा भारतीय प्राणी उद्यान शीर्ष पर है?

A. बांदीपुर नेशनल पार्क

B. कानपुर जूलॉजिकल पार्क

C. श्री वेंकटेश्वर प्राणी उद्यान

D. पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क

उत्तर व्याख्या :

1. उत्तर : (B)

अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए अमेरिकी एजेंसी (USAID) और यूनिसेफ (UNICEF) ने आज नई दिल्ली में आयोजित समारोह में दूरदर्शन और यूट्यूब श्रृंखला ‘दूर से नमस्ते’ का शुभारंभ किया। दूर से नमस्ते एक नई टेलीविजन श्रृंखला है जो महामारी के बाद की दुनिया में स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देती है।

2.उत्तर : (C)

ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 16 सितंबर को मनाया जाता है।

3.उत्तर : (D)

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा प्रबंधन और प्रभावशीलता के आधार पर जारी सूची के अनुसार पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, दार्जिलिंग को उच्चतम 83% दिया गया है। हिमालयी ब्लैक बियर के अलावा, लाल पांडा, हिम तेंदुआ, गोरल और हिमालयन थार इस चिड़ियाघर के प्रमुख आकर्षण है।

करेंट अफेयर्स पर आधारित अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का QuizHat ऐप पर अभ्यास करें और विस्तृत उत्तर व्याख्या देखें। ऐप लिंक…

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading