1.भारत में चीता पुनर्वास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. नामीबिया से चीते भारत को उपहार स्वरूप प्राप्त हुए हैं।
  2. इन्हें भारत लाने के लिये बोइंग 747 विमान का प्रयोग किया गया था।
  3. डॉ लॉरी मार्कर चीता पुनर्वास परियोजना पर भारत सरकार की सलाहकार हैं।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
    A. केवल 1
    B. केवल 1 और 2
    C. केवल 2 और 3
    D. 1, 2 और 3

2.शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन के संदर्भ में निम्नलिखित में कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. यह 2005 में स्थापित एक स्थायी अंतर सरकारी संगठन है।
B. शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन 2022 के शिखर सम्मेलन का आयोजन उज्बेकिस्तान के समरकंद में किया गया।
C. इस संगठन के अगले शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता भारत द्वारा की जाएगी।
D. भारत और पाकिस्तान इसके पूर्णकालिक सदस्य हैं।

1. उत्तर : (C)
अंतरमहाद्वीपीय स्थानान्तरण परियोजना के तहत नामीबिया से भारत लाये जा रहे आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर को छोड़ा जाएगा।
इन्हें भारत लाने के लिये बोइंग 747 विमान का प्रयोग किया गया था। चीता संरक्षण कोष (CCF) की डॉ लॉरी मार्कर चीता पुनर्वास परियोजना पर भारत सरकार के सलाहकार हैं।
2. उत्तर : (A)
यह 2001 में स्थापित एक स्थायी अंतर सरकारी संगठन है। शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन 2022 के शिखर सम्मेलन का आयोजन उज्बेकिस्तान के समरकंद में किया गया। इस संगठन के अगले शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता भारत द्वारा की जाएगी।
भारत और पाकिस्तान दोनों देश इसके पूर्णकालिक सदस्य हैं।

THE HINDU, INDIAN EXPRESS एवं महत्त्वपूर्ण समाचार पत्रों पर आधारित अन्य प्रश्नों का QuizHat ऐप पर अभ्यास करें और विस्तृत उत्तर व्याख्या देखें। ऐप लिंक…

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading