बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल अस्त्र

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर के साथ सुखोई-30 एमके-I से बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल अस्त्र का सफल परीक्षण किया
  • परीक्षणों के दौरान, सभी उप-प्रणालियों ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया, जिसमें आरएफ सीकर भी शामिल है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है। 
बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (BVRAAM)एक प्रकार की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है जिसकी मारक सीमा पारंपरिक दृश्य सीमा (लगभग 20-30 किमी) से कहीं अधिक होती है। यह मिसाइलें आमतौर पर 50 किमी से 300 किमी+ तक की दूरी पर लक्ष्य को भेद सकती हैं और आधुनिक लड़ाकू विमानों के लिए एक शक्तिशाली हथियार हैं।
  • अस्त्र बीवीआरएएएम की मारक क्षमता 100 किलोमीटर से अधिक है और यह अत्याधुनिक मार्गदर्शन व नेविगेशन प्रणाली से सुसज्जित है। डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं के अलावा, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड सहित 50 से अधिक सार्वजनिक और निजी उद्योगों ने इस हथियार प्रणाली के सफल निर्माण में योगदान दिया है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading