हाल ही में, थाईलैंड की माया खाड़ी को पर्यटकों के लिए पुनः खोला गया है। इस खाड़ी को भारी पर्यटन से हुए नुकसान के कारण 3 वर्ष पूर्व बंद कर दिया गया था।  

माया बे, अंडमान सागर में फाई फाई ले (Phi Phi Ley) द्वीप के निकट अवस्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

बड़े पैमाने पर पर्यटन, प्रदूषण और डीजल से चलने वाली नौकाओं ने खाड़ी की लगभग 80% प्रवाल भित्तियों को नष्ट कर दिया और नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचाया था।

2018 के मध्य में, थाईलैंड सरकार ने कुछ महीनों के लिए माया बे को आगंतुकों के लिए बंद करने और इसकी जैव विविधता को बहाल करने के लिए कायाकल्प कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया था। 

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading