एनसीईआरटी कक्षा-6 (हमारे अतीत) पाठ्यपुस्तक के अध्याय-4 पर आधारित प्रश्न।
1.वैदिक काल के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. इस काल के लोगों को ब्यास और सतलुज नदी के बारे में जानकारी थी।
B. घोड़ों का युद्ध में प्रयोग किया जाता था।
C. यज्ञ की अग्नि में घी, अनाज इत्यादि की आहुति दी जाती थी।
D. राजा के पास युद्ध के लिए स्थायी सेना होती थी।
2. ऋग्वैदिक काल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1.इस काल के राजा स्थायी सेना रखने के साथ ही कर वसूल करते थे।
2.राजा का पद वंशानुगत होता था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1, न ही 2
3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. महापाषाणिक कब्रें बनाने की प्रथा दक्षिण भारत में प्रचलित थी।
2.महापाषाणिक कब्रों से लौहे के औजार प्राप्त हुए हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1, न ही 2
1. उत्तर : (D) वैदिक काल के लोगों को ब्यास और सतलुज नदी के बारे में जानकारी थी। इस काल में घोड़ों का युद्ध में प्रयोग किया जाता था। यज्ञ की अग्नि में घी, अनाज इत्यादि की आहुति दी जाती थी तथा राजा के पास युद्ध के लिए स्थायी सेना नहीं होती थी।
2. उत्तर: (D) ऋग्वैदिक काल के राजा न तो स्थायी सेना रखते थे और न ही कर वसूल करते थे। इस काल में राजा का पद प्रायः वंशानुगत नहीं होता था।
3. उत्तर : (C) महापाषाणिक कब्रें बनाने की प्रथा दक्षिण भारत में प्रचलित थी। महापाषाणिक कब्रों से लौहे के औजार और अन्य सामान प्राप्त हुए हैं।
पाठ्यपुस्तक के अन्य प्रश्नों के लिये QuizHat ऐप डाउनलोड करें..
ऐप लिंक…