पाकिस्तान के पुरातत्त्व विभाग ने कहा है कि बाढ़ के कारण प्रभावित मोहनजोदड़ो के संरक्षण और जीर्णोद्धार पर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया तो इसे विश्व विरासत सूची से हटाया जा सकता है।

मोहनजोदड़ो, सिंधु नदी के समीप टीले और खंडहरों का 5000 वर्ष पुराना एक पुरातात्विक स्थल है जो सुक्कुर शहर से लगभग 80 किमी दूर स्थित है।

यह स्थल प्राचीन सभ्यता के एक नियोजित मॉडल शहर के रूप में जाना जाता है, जहाँ के घरों में स्नानघर, शौचालय और जल निकासी की उत्तम व्यवस्था थी।

इस स्थल की खोज राखलदास बनर्जी ने 1921-22  ई. में की।

जब 1900 ईसा पूर्व के आसपास सिंधु घाटी सभ्यता का अचानक पतन शुरू हुआ, तो इस शहर को यहाँ के निवासियों ने छोड़ दिया।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading