लद्दाख के ठंडे रेगिस्तानी क्षेत्रों में देश का पहला डार्क स्काई रिजर्व स्थापित किया जाएगा। समुद्र तल से 4,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, हानले डार्क स्काई रिजर्व (HDSR) चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के भीतर अवस्थित होगा।

डार्क स्काई रिजर्व क्या है?

एक डार्क स्काई रिजर्व सार्वजनिक या निजी स्थान है जहाँ बिना प्रदूषण वाले स्वच्छ आकाश होते हैं। साथ ही, इन जगहों को कम से कम प्रकाश प्रदूषण को ध्यान में रखकर विकसित किया जाता है।

इंटरनेशनल डार्क स्काई एसोसिएशन (आईडीएसए) के अनुसार, इन स्थानों को आकाश की गुणवत्ता और प्राकृतिक अंधेरे के लिए न्यूनतम मानदंडों को पूरा करने वाला होना चाहिए।

कोई व्यक्ति या समूह इंटरनेशनल डार्क स्काई एसोसिएशन (IDSA) के प्रमाणन के लिए किसी साइट को नामांकित कर सकते हैं। इसके अंतर्गत पांच नामित श्रेणियां हैं, इंटरनेशनल डार्क स्काई पार्क, समुदाय, रिजर्व, अभयारण्य और शहरी नाइट स्काई प्लेस।

आईडीएसए के अनुसार 2001 से 2022 के बीच, वैश्विक स्तर पर 195 साइटों को अंतर्राष्ट्रीय डार्क स्काई प्लेस के रूप में मान्यता दी गई है। यह स्थान शुष्कता, सीमित वनस्पति, उच्च ऊंचाई और विरल आबादी वाले बड़े क्षेत्र इसे खगोलीय वेधशालाओं और स्वच्छ अंधेरे आकाश वाले स्थानों के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading