हाल ही में, यूनेस्को के ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज (जीएनएलसी) सूची में तेलंगाना के ऐतिहासिक शहर वारंगल, केरल के नीलांबुर और त्रिशूर को शामिल किया गया है।
यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ़ लर्निंग सिटीज़ एक अंतर्राष्ट्रीय नीति-उन्मुख नेटवर्क है जो वैश्विक मंच पर विचारों और नवाचारों को साझा करके अन्य शहरों के विकास और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है।
शहरों द्वारा अपने विकास के चरणों में अन्य शहरों के साथ विचारों को साझा करना उपयोगी हो सकता है, क्योंकि शहरों के विकास से संबंधित मुद्दों के समाधान पहले से ही अन्य किसी शहर में हो सकते हैं।
यह नेटवर्क सभी 17 सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) का समर्थन करता है, जो विशेष रूप से एसडीजी 4 (समावेशी और समान गुणवत्ता वाली शिक्षा और सभी के लिए आजीवन सीखने के अवसरों को बढ़ावा) और एसडीजी 11 (शहरों और मानव बस्तियों को समावेशी,सतत लचीला एवं सुरक्षित बनाने) को प्राप्त करने पर आधारित है।