1.हाल ही में चर्चा में रहा कन्नीमारा सागौन किस टाइगर रिजर्व में अवस्थित है?
A. ओरंग टाइगर रिजर्व
B. परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व
C. नागार्जुन सागर श्रीशैलम
D. सतकोसिया टाइगर रिजर्व
उत्तर: (B) ‘कन्नीमारा’ नाम दो मलयालम शब्दों से मिलकर बना हैः कन्नी(अर्थात् पवित्र) तथा मारा(अर्थात् पेड़)। यह पेड़ परम्बिकुलम वन्यजीव अभयारण्य में है।
2. फील्ड्स मेडल किस क्षेत्र से संबंधित है?
A. गणित
B. चिकित्सा
C. पर्यावरण
D. लोकसेवा
उत्तर: (A) फील्ड्स मेडल को गणित का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। स्विट्जरलैंड में काम करने वाली यूक्रेनी गणितज्ञ मैरीना वियाज़ोवस्का को 2022 फील्ड मेडल के चार प्राप्तकर्ताओं में से एक के रूप में चुना गया है।
3. उत्तर प्रदेश मैंगो महोत्सव-2022 का आयोजन किस ज़िले में किया जा रहा है?
A. वाराणसी
B. लखनऊ
C. प्रयागराज
D. मुरादाबाद
उत्तर: (B) उत्तर प्रदेश मैंगो महोत्सव-2022 का आयोजन लखनऊ में 4 जुलाई से 7 जुलाई तक किया जा रहा है।
4. चर्चा में रहा लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) किन दो देशों की सीमाओं के निकट है?
A. फ़्रांस-जर्मनी
B. फ़्रांस-स्पेन
C. फ़्रांस-इटली
D. फ़्रांस-स्विट्जर्लैंड
उत्तर: (D) LHC एक जटिल मशीन है, जिसे कणों के अध्ययन के लिए बनाया गया है। यह 27 किमी लंबा ट्रैक-लूप है, जिसे स्विस-फ्रांसीसी सीमा पर जमीन से 100 मीटर नीचे स्थापित किया गया है।
5. किस आईटी कम्पनी ने छोटे शहरों के उद्यमियों के लिए स्टार्टअप स्कूल इंडिया की घोषणा की है?
A. मेटा
B. गूगल
C. एडोबी
D. माइक्रोसॉफ्ट
उत्तर: (B) गूगल ने छोटे शहरों के उद्यमियों के लिए स्टार्टअप स्कूल इंडिया की घोषणा की।
यह प्रश्नोत्तरी, करेंट अफेयर्स सेक्शन में प्रकाशित 10 प्रश्नों का एक भाग है। इन 10 प्रश्नों के साथ अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों के अनेकों प्रश्न हमारे QuizHat ऐप पर 1 महीने के लिए मात्र 99 रुपये और 3 महीने के लिए मात्र 149 रुपये के शुल्क पर अभ्यास के लिए उपलब्ध है।