1.प्लेटफ़ॉर्म इंडिया पहल (Platform India initiative) को किसने प्रस्तावित किया है?
A. नीति आयोग
B. वित्त आयोग
C. पिछड़ा वर्ग आयोग
D. अल्पसंख्यक आयोग
उत्तर (A) :
व्याख्या :
नीति आयोग द्वारा हाल ही में जारी एक अध्ययन (इंडियाज बूमिंग गिग एंड प्लेटफॉर्म इकोनॉमी) के अनुसार, 2020-21 में गिग वर्कर्स की संख्या 77 लाख होने का अनुमान है। थिंक टैंक ने ‘स्टार्टअप इंडिया पहल’ की तर्ज पर ‘प्लेटफॉर्म इंडिया पहल’ शुरू करने की भी सिफारिश की है।
नोट : सामान्यतः गिग वर्कर ऐसे कर्मचारी होते होते हैं जो अंशकालिक नौकरियों में लगे होते हैं या कार्य के घंटे के आधार पर भुगतान पाते हैं।
2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- भारत नमक का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है.
- भारत में कुल नमक उत्पादन का लगभग 80 प्रतिशत गुजरात में होता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1, न ही 2
उत्तर : (c)
व्याख्या :
• भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा नमक उत्पादक देश है, जो केवल संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन से पीछे है।
• समुद्री नमक देश के कुल नमक उत्पादन में 70% से अधिक का योगदान करता है।
• गुजरात प्रति वर्ष लगभग 28.5 मिलियन टन नमक का उत्पादन करता है, जो देश के कुल उत्पादन का 80% से अधिक है।
3. हाल ही में जारी जिला निष्पादन ग्रेडिंग सूचकांक (पीजीआई-डी) Performance Grading Index for Districts (PGI-D) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
- राजस्थान का सीकर जिला सूचकांक में शीर्ष स्थान पर है।
- कोई भी जिला रैंकिंग के सर्वोत्तम स्थान ‘दक्ष’ को हासिल नहीं कर पाया है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1, न ही 2
उत्तर : (c)
व्याख्या :
शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने जिला निष्पादन ग्रेडिंग सूचकांक (पीजीआई-डी) जारी की। जिसमें राजस्थान के सीकर जिले ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।
जिला निष्पादन ग्रेडिंग सूचकांक (पीजीआई-डी) में राजस्थान के इन तीन जिलों ने 100 के स्केल पर 81-90 स्कोर हासिल करके उत्कर्ष ग्रेड हासिल किया।
कोई भी जिला रैंकिंग के सर्वोत्तम स्थान ‘दक्ष’ को हासिल नहीं कर पाया है।
4. निम्नलिखित में से कौन-सा देश G-7 का सदस्य नहीं है?
- भारत
- चीन
- इटली
- जापान
- स्वीडेन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1
B. केवल 1, 5
C. केवल 1, 2 और 5
D. केवल 2 और 5
उत्तर : (C)
व्याख्या :
G7 प्रमुख औद्योगिक देशों का एक अनौपचारिक समूह है जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
यह समूह 1975 में छः देशों के साथ स्थापित हुआ, जो 1976 में कनाडा के शामिल होने के साथ ही जी-7 कहलाया।
1988 में इस समूह में रूस भी शामिल हुआ, जिसके पश्चात् इसे जी-8 के नाम से जाना गया। लेकिन 2014 में यूक्रेन की संप्रभुता के उल्लंघन के बाद रूस को इस समूह से बाहर कर दिया गया था।
5. कभी-कभी चर्चा में रहने वाला शब्द “ReAl-LiFE” क्या है?
A. नाभिकीय संलयन संयंत्र को चलाने वाला एक सुपर कंप्यूटर
B. मानव मस्तिष्क की समझ के लिये विकसित एक मशीन लर्निंग एल्गोरिथम
C. कृत्रिम बुद्धिमता आधारित एक रोबोट डॉग
D. सुदूर अंतरिक्ष में रेडियो सिग्नल का पता लगाने वाला रेडियो टेलीस्कोप
उत्तर : (B)
व्याख्या :
भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc.) के शोधकर्ताओं ने एक नई ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) आधारित मशीन लर्निंग एल्गोरिथम विकसित की है, जिसे रेगुलराइज्ड, एक्सेलेरेटेड, लीनियर फास्किकल इवैल्यूएशन (ReAl – LiFE) कहा जाता है, जो मानव मस्तिष्क के विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क की बेहतर समझ में सहायक होगा।
द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस तथा अन्य इंग्लिश न्यूज़ पेपर एकं मैगजीन पर आधारित अनेकों प्रश्न हमारे QuizHat ऐप पर 1 महीने के लिए मात्र 99 रुपये और 3 महीने के लिए मात्र 149 रुपये के शुल्क पर अभ्यास के लिए उपलब्ध है।