रक्षा मंत्रालय ने वायु सेना और नौसेना के लिए अस्त्र मार्क-1 की आपूर्ति हेतु हैदराबाद स्थित सार्वजनिक क्षेत्र की भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

अस्त्र मार्क-1 के बारे में

यह एक बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर टू एयर मिसाइल है, जिसे डीआरडीओ द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है।

यह मिसाइल अपने लड़ाकू विमानों को लार्ज स्टैंड ऑफ रेंज (large stand-off ranges) प्रदान करती है जो दुश्मन के वायु सुरक्षा प्रणाली को बेअसर करते हुए शत्रु दल के विमानों को नष्ट कर सकती है।

मिसाइल को भारतीय वायुसेना के सुखोई -30 MKI और तेजस तथा नौसेना के मिग-29K लड़ाकू जेट पर तैनाती के लिए डिजाइन किया गया है।

विदित है कि अस्त्र एमके-1 की रेंज लगभग 110 किमी है, जबकि अस्त्र एमके-2 150 किमी से अधिक एवं एमके-3 संस्करण 350 किमी से अधिक की रेंज के साथ विकसित की जा रही है।

मिसाइल 4 मैक से अधिक की तेज गति से अपने लक्ष्य का पीछा कर सकती है और अधिकतम 20 किमी की ऊंचाई तक पहुंच सकती है।

क्या है अस्त्र मिसाइल :

अस्त्र, भारत द्वारा विकसित पहली हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जो रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा डिजाइन और विकसित की गई है। यह मिसाइल एक साथ कई हवाई लक्ष्यों पर नजर रखते हुए उनको नष्ट करने की क्षमता रखती है।

इस कार्यक्रम के विकास को आधिकारिक तौर पर 2000 के दशक की शुरुआत में स्वीकृत किया गया था और 2017 तक, एमके -1 संस्करण का विकासात्मक चरण पूरा हो गया था।

क्या है बीवीआरएएएम :

बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर टू एयर मिसाइल (बीवीआरएएएम) 20 नॉटिकल मील या 37 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार करने में सक्षम हैं।

यह तकनीक लड़ाकू-पायलटों को दुश्मन के उन ठिकानों पर सटीक निशाना लगाने में सक्षम बनाती है जो उनकी दृश्य सीमा से परे होते हैं।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading