1. अस्त्र मार्क-1 मिसाइल के संदर्भ में कौनसा कथन सही नहीं है?
a. यह एक बियॉन्ड विजुअल रेंज हवा से सतह में मार करने वाली मिसाइल है
b. लड़ाकू विमानों को लार्ज स्टैंड ऑफ रेंज प्रदान करती है
c. इसकी रेंज लगभग 110 किमी है
d. इसे डीआरडीओ द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है
उत्तर: (A) यह एक बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर टू एयर मिसाइल है, जिसे डीआरडीओ द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है। इस प्रकार, विकल्प A सही नहीं है।
2. C-DAC ने किसे साथ मिलकर परम अनंत (Param Ananta) सुपर कंप्यूटर का विकास किया है?
a. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वाराणसी
b. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर
c. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
d. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
उत्तर: (B) C-DAC और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर ने संयुक्त रूप से एक नए सुपर कंप्यूटर परम अनंत (Param Ananta) का अनावरण किया है।
3. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2022 की थीम है:
a. योग फॉर हेल्थ
b. योग फॉर सोसायटी
c. योग फॉर प्लेनेट
d. योग फॉर ह्यूमैनिटी
उत्तर: (D) भारत और दुनिया भर में आयोजित होने वाले आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम के रूप में ‘योग फॉर ह्यूमैनिटी’ को चुना गया है।
4. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस (डब्ल्यूएनटीडी) पुरस्कार-2022 के लिए किस भारतीय राज्य को चुना है?
a. झारखंड
b. उत्तर प्रदेश
c. बिहार
d. पश्चिम बंगाल
उत्तर: (A) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने तंबाकू के उपयोग को कम करने के राज्य के प्रयासों की मान्यता में झारखंड को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पुरस्कार-2022 के लिए चुना है।
5. इज़राइल ने किस अरब देश के साथ अपना पहला मुक्त व्यापार समझौता किया है?
a. कुवैत
b. ओमान
c. संयुक्त अरब अमीरात
d. सऊदी अरब
उत्तर: (C) इज़राइल ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया है। यह इज़राइल का किसी अरब देश के पहला मुक्त व्यापार समझौता है।
यह प्रश्नोत्तरी, करेंट अफेयर्स सेक्शन में प्रकाशित 10 प्रश्नों का एक भाग है। इन 10 प्रश्नों के साथ अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों के अनेकों प्रश्न हमारे QuizHat ऐप पर 1 महीने के लिए मात्र 99 रुपये और 3 महीने के लिए मात्र 149 रुपये के शुल्क पर अभ्यास के लिए उपलब्ध है।
