हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रज की प्राचीन सांझी कलाकृति अमेरिकी राष्ट्रपति जो वाइडन को भेंट की है। यह कृति मथुरा के स्वर्गीय चैनसुख दास वर्मा द्वारा बनाई गयी है जो मथुरा के ठकुरानी घाट थीम पर आधारित है।

सांझी कला के बारे में : सांझी ब्रज की एक प्राचीन कला है जो राधा-कृष्ण की रास लीलाओं में निहित भावनात्मक अभिव्यक्ति पर आधारित है। 

इस कला में उत्कृष्ट डिजाइन और जटिल चित्रों को कागज से काटकर बनाया जाता है जिसे शिल्पकार विशेष रूप से डिज़ाइन की गई कैंची का उपयोग करके बनाते हैं। सांझी की जटिल रूपरेखा बनाने के लिए कागज की अनेक परतें एक के ऊपर एक रखी जाती हैं।

चित्रकला के रूप में, सांझी कला को 15वीं और 16वीं शताब्दी में वैष्णव मंदिरों द्वारा विशेष रूप से लोकप्रिय बनाया गया और ब्राह्मण पुजारियों द्वारा इसका अभ्यास किया जाता था।

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी यह कला विलुप्त होने की कगार पर है। करीब तीन दशक से मंदिरों तक सीमित रह गई इस कला से वृंदावन में राधारमण मंदिर और राधावल्लभ मंदिर के सेवायतों के अलावा भट्ट घराना जुड़ा हुआ है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading