timelapse photo of trainPhoto by Rohit Gangwar on <a href="https://www.pexels.com/photo/timelapse-photo-of-train-904272/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

हाल ही में, बिम्सटेक के पाँचवें शिखर सम्मेलन की मेजबानी वर्चुअल रूप से श्रीलंका द्वारा की गई। इस शिखर-सम्मेलन की विषयवस्तु “टूवर्ड्स ए रेजीलियंट रीजन, प्रॉस्पेरस इकोनॉमीज़, हेल्दी पीपुल” है।

बिम्सटेक (BIMSTEC), जिसे बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation) के रूप में जाना जाता है, बंगाल की खाड़ी से तटवर्ती या समीपी देशों का एक अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन है।

यह मूल रूप से 1997 में BIST-EC (बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड आर्थिक सहयोग) के रूप में गठित हुआ, जो म्यांमार के शामिल होने के बाद BIMST-EC और 2004 में नेपाल और भूटान को शामिल करने के साथ BIMSTEC बन गया। इसका मुख्यालय ढाका (बांग्लादेश) में हैं।

यह समूह विश्व की आबादी के पाँचवें हिस्से का प्रतिनिधित्त्व करता है जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में केवल 4% का योगदान देते हैं।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading