प्रश्न 1. “गोबर-धन (बायो-सीएनजी) संयंत्र” किस शहर में शुरू किया गया?
A. पुरी
B. पटना
C. इंदौर
D. गोरखपुर
उत्तर: (C) प्रधानमंत्री ने इंदौर में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से “गोबर-धन (बायो-सीएनजी) संयंत्र” का उद्घाटन किया।

प्रश्न 2. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) पर हस्ताक्षर किए हैं?
A. ओमान
B. संयुक्त अरब अमीरात
C. बांग्लादेश
D. श्रीलंका

उत्तर: (B) भारत-यूएई ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रश्न 3. ग्रीन अमोनिया (Green Ammonia) है:
A. धान के खेत से निकली अमोनिया
B. पानी के इलेक्ट्रोलिसिस और हवा के नाइट्रोजन से निर्मित अमोनिया
C. कृषि उर्वरक बनाने में उपयोग हुई अमोनिया
D. समुद्री शैवाल द्वारा विमुक्त अमोनिया

उत्तर: (B) अमोनिया का उपयोग कृषि उर्वरकों के उत्पादन में किया जाता है। पानी के इलेक्ट्रोलिसिस से हाइड्रोजन और हवा से नाइट्रोजन का उपयोग करके ग्रीन अमोनिया का उत्पादन किया जाता है।

प्रश्न 4. हाल ही में किस राज्य ने 15 फरवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है?
A. उत्तराखंड
B. मध्य प्रदेश
C. छत्तीसगढ़
D. बिहार

उत्तर: (D) हाल ही में, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि, 15 फरवरी को अब “शहीद दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।

प्रश्न 5. हाल में चर्चा में रहा ‘क्राइटोडैक्टाइलस एक्सर्सिटस’ (Crytodactylus Exercitus) क्या है?
A. कछुए की प्रजाति
B. छिपकली की प्रजाति
C. गिलहरी की प्रजाति
D. तितली की प्रजाति

उत्तर : (B) मेघालय के उमरोई मिलिट्री स्टेशन के वन क्षेत्र से ‘बेंट-टोड गीको’ (Bent-Toed Gecko) की एक नई छिपकली की प्रजाति को खोजा किया गया है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘क्राइटोडैक्टाइलस एक्सर्सिटस’ (Crytodactylus Exercitus) है।

उपर्युक्त प्रश्नोत्तरी में 5 प्रश्न हैं। यह प्रश्नोत्तरी, करेंट अफेयर्स सेक्शन में प्रकाशित 10 प्रश्नों का एक भाग है। इन 10 प्रश्नों के साथ अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों के अनेकों प्रश्न हमारे QuizHat ऐप पर 1 महीने के लिए मात्र 99 रुपये और 3 महीने के लिए मात्र 149 रुपये के शुल्क पर अभ्यास के लिए उपलब्ध है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading