25 फरवरी से 4 मार्च, 2022 के मध्य भारतीय नौसेना द्वारा विशाखापत्तनम में बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मिलन 2022’ का आयोजन किया जायेगा।
- इससे पहले तक इस अभ्यास के सभी संस्करण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में आयोजित किये गए थे।
- मिलन 2022 इस आयोजन का ग्यारहवां संस्करण है और इसे पूर्वी नौसेना कमान के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।
- यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है जिसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, रूस सहित कुल 46 देशों की नौसेनाओं को आमंत्रित किया गया है।
- अभ्यास के दौरान, भारतीय नौसेना द्वारा पनडुब्बियों को बचाने के लिये अपनी डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल (DSRV) क्षमताओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा। विदित है कि भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल है जिसके पास दुर्घटनाग्रस्त या संकट में फंसी पनडुब्बियों के बचाव की क्षमता है।
- द्विवार्षिक रूप से भारत की मेजबानी में संपन्न किया जाने वाला यह अभ्यास पहली बार वर्ष 1995 में आयोजित किया गया था।
