- भांग की खेती को खत्म करने के लिए एक विशेष अभियान ‘ऑपरेशन परिवर्तन’ शुरू किया गया है- आंध्र प्रदेश में
- नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा पर आयोजित एक कार्यक्रम है- न्यू फ्रंटियर्स (नई सरहदें)
- कुंभ मेले के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा मेला, जो तेलंगाना के दूसरे सबसे बड़े जनजातीय समुदाय कोया जनजाति द्वारा चार दिनों तक मनाया जाता है- मेदाराम जतारा
- इक्वाडोर के गैलापागोस आइलैंड पर अवस्थित ज्वालामुखी जिसमें हाल ही में विस्फोट हुआ था- वुल्फ ज्वालामुखी
- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने आर्थिक सशक्तिकरण की योजना (Scheme for Economic Empowerment of DNTs- SEED) शुरू की है- डी-नोटिफाइड जनजातियों (डीएनटी) के लिए
- भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र में डीजल ऊर्जा को अक्षय ऊर्जा से बदलने का लक्ष्य रखा है- 2024 तक
- भारत की मेजबानी में विशाखापत्तनम तट पर आयोजित होने वाला युद्धाभ्यास है- मिलन 2022
- डार्कथॉन -2022 का आयोजन डार्कनेट बाजारों हेतु समाधान खोजने के लिए किया जा रहा है- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा
- चर्चा में रहा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा गठित राष्ट्रीय आयोग जो विमुक्त, घुमंतू और अर्ध घुमंतू जनजातियों हेतु था- भीकू रामजी इदाते की अध्यक्षता में
Photo by Pixabay on <a href="https://www.pexels.com/photo/black-and-silver-solar-panels-159397/" rel="nofollow">Pexels.com</a>