questions answers signagePhoto by Pixabay on <a href="https://www.pexels.com/photo/questions-answers-signage-208494/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

1. न्यू इंडिया लिट्रेसी प्रोग्राम (New India Literacy Programme) शुरू किया गया है:

A. बालिका शिक्षा के लिए
B. वयस्क शिक्षा के लिए
C. दिव्यांग व्यक्तियों के लिए
D. महिला शिक्षा के लिए
उत्तर: (B) वयस्क शिक्षा के सभी पहलुओं को कवर करने के लिए वित्तीय वर्ष 2022 से 2027 की अवधि के लिए एक नई योजना New India Literacy Programme को मंजूरी दी।

2. समाचारों में रहे डॉ. मिचियाकी ताकाहाशी ने विकसित किया था:

A. पहला सुपर कंप्यूटर
B. कृत्रिम ह्रदय
C. क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन
D. चिकनपॉक्स का टीका
उत्तर: (D) गूगल ने आज 17 फरवरी-22 को डॉ. मिचियाकी ताकाहाशी के सम्मान में एक डूडल बनाया। गौरतलब है कि डॉ. ताकाहाशी ने चिकनपॉक्स के खिलाफ पहला टीका विकसित किया था।

3. समाचारों में रहा क्रीमिया क्षेत्र की सीमा लगती है?

A. सारगैसो सागर से
B. भूमध्य सागर से
C. कैस्पियन सागर से
D. काला सागर से
उत्तर: (D) क्रीमिया क्षेत्र की सीमा काला सागर से लगती है, हाल ही में यूक्रेन से तनाव के बीच यहाँ से रूस ने अपनी सेना वापस बुला ली है।

4. कोप साउथ-22 सैन्य अभ्यास किन देशों के बीच आयोजित होगा?

A. भारत-बांग्लादेश
B. अमेरिका-बांग्लादेश
C. भारत-श्रीलंका
D. अमेरिका-श्रीलंका
उत्तर: (B) बांग्लादेश और अमेरिका की वायु सेनाएं 20-25 फरवरी को ‘Cope South 22’ अभ्यास करेंगी।

5. चर्चा में रही TRY-4 किस फसल की किस्म है?

A. गेहूं
B. बाजरा
C. धान
D. दाल
उत्तर: (C) TRY-4 धान की किस्म है। नई किस्म सॉडिक (सोडियम का आधिक्य) मिट्टी की स्थिति के लिए अनुकूल है और इससे किसानों को धान की बेहतर उपज प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

उपर्युक्त प्रश्नोत्तरी में 5 प्रश्न हैं। यह प्रश्नोत्तरी, QuizHat के Android App पर करेंट अफेयर्स सेक्शन में प्रकाशित 10 प्रश्नों का एक भाग है। इन 10 प्रश्नों के साथ अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों के अनेकों प्रश्न हमारे ऐप पर पूरे महीने के लिए मात्र 99 रुपये और वर्ष भर के लिए मात्र 399 रुपये में अभ्यास के लिए उपलब्ध है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading