कॉमेलिना इरेक्टा अमेरिका, अफ्रीका और पश्चिमी एशिया सहित दुनिया के अधिकांश हिस्सों में पाई जाने वाली एक औषधीय पौधे की प्रजाति है। सामान्यतः इस पौधे को व्हाइट माउथ डेफ्लावर (White Mouth Dayflower) के रूप में जाना जाता है।

हाल ही में इस पौधे को आंध्र प्रदेश में गुंटूर जिले के कोंडावीडु किले (Kondaveedu Fort) के आसपास के जंगल में खोजा गया है। इससे पहले भारतीय उपमहाद्वीप में पौधे की इस प्रजाति के मिलने का कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं था।

खोजकर्ताओं द्वारा यह माना जा रहा है कि इस पौधे को संभवतः औपनिवेशिक युग के दौरान इस क्षेत्र में लाया गया होगा, क्योंकि किले और इसके आसपास की पहाड़ियों का क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से फ्रांसीसी और ब्रिटिश उपनिवेशवादी क्षेत्र का हिस्सा रहें हैं।

कॉमेलिना इरेक्टा को 2019 में आई.यू.सी.एन. लाल सूची में ‘लिस्ट कंसर्न’      (Least Concern) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है…

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading