- होलोग्राफी शब्द ग्रीक शब्द होलो और ग्राफीन से मिलकर बना है। होलो शब्द का अर्थ सम्पूर्ण और ग्राफीन शब्द का अर्थ लिखना है। यह तकनीक प्रकाश के व्यतिकरण और विवर्तन घटना पर आधारित होती है।
- इस तकनीक का आविष्कार लंदन के इम्पीरियल कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर डेनिस गेबर ने 1947 में किया था, जिसके लिए उन्हें 1971 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।
- होलोग्राम के मूल सिद्धांत के अनुसार जब एक ही सतह पर लेजर प्रकाश के माध्यम से दो विभिन्न आकृतियों को इस प्रकार अंकित किया जाए, जिससे होलोग्राम को अलग-अलग कोण से देखने पर अलग आकृति दिखाई दे तो यह हमें 3-डी प्रतिबिम्ब की तरह दिखाई देती है।
- प्रोजेक्टर की सहायता से इस तकनीक का उपयोग वर्चुअल त्रिविमीय प्रतिबिंब को दर्शान के लिए भी किया जाता है जो दिखने में बिल्कुल वास्तविक (Real) लगती हैं।
- सामान्यतः होलोग्राम लेज़र किरणों के सहायता से बनाये जाते हैं। परंतु, अन्य तरंगों की सहायता से भी होलोग्राम को बनाया जा सकता है जिसका अनुप्रयोग चिकित्सा , सुरक्षा, मनोरंजन एवं अनेक शोध कार्यों में किया जाता है।
- 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का उद्घाटन किया गया।