questions answers signagePhoto by Pixabay on <a href="https://www.pexels.com/photo/questions-answers-signage-208494/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

1. समाचारों में रहा ‘एलन हिल्स’ 84001 क्या है:
A. सुपर कंप्यूटर
B. अंतरिक्ष यान
C. उल्कापिंड
D. कृत्रिम उपग्रह
उत्तर: (C) ‘एलन हिल्स’ 84001 बहुचर्चित उल्‍कापिंड की खोज साल 1984 में अंटारकर्टिका में हुई थी, यह उल्‍कापिंड कई करोड़ साल की यात्रा के बाद धरती पर गिरा था।

2. खादी से बना भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया गया:
A. लेह में
B, जैसलमेर में
C. कश्मीर में
D. देहरादून में

उत्तर: (B) 15 जनवरी, 2022 को “सेना दिवस” मनाने के लिए खादी से बना दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर लोंगेवाला में प्रदर्शित किया गया।

3. हाल ही में समाचारों में रहीं तसनीम मीर किस खेल से संबंधित हैं?
A. बैडमिंटन
B. क्रिकेट
C. कुश्ती
D. तैराकी
उत्तर: (A) तसनीम मीर, बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) जूनियर रैंकिंग में अंडर -19 गर्ल्स सिंगल्स वर्ग में वर्ल्ड नंबर 1 हासिल करने वाली पहली भारतीय बनीं।

4. पंडित बृजमोहन मिश्र, जिनका हाल ही में निधन हुआ किस क्षेत्र से संबंधित थे?
A. नृत्य कला
B. संगीत कला
C. चित्र कला
D. वास्तु कला
उत्तर: (A) महान कत्थक नृत्य कलाकार पंडित बृजमोहन मिश्र (चर्चित नाम पंडित बिरजू महाराज) का हाल ही में निधन हुआ है।

5. भारत ने ब्रह्मोस (BrahMos) सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का निर्यात करने के लिए पहला सौदा किस देश के साथ किया है?
A. फिलीपींस
B. ओमान
C. मलेशिया
D. ब्रुनेई
उत्तर: (A) भारत ने ब्रह्मोस (BrahMos) सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का निर्यात करने के लिए पहला सौदा फिलीपींस के साथ किया है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading