प्रश्न: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय राष्ट्रवाद की प्रथम सुनियोजित अभिव्यक्ति थी। विवेचना कीजिये।
भूमिका: अखिल भारतीय संस्था के रूप में 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का उल्लेख करें।
मुख्य भाग: कांग्रेस के गठन से पूर्व के दशकों में स्थापित प्रांतीय राजनीतिक संस्थाओं जैसे- बंगभाषा प्रकाशक सभा, लेंडहोल्डर्स सोसाइटी, ईस्ट इंडिया एसोसिएशन, पूना सार्वजानिक सभा, इंडियन एसोसिएशन आदि की चर्चा करें।
इन स्थानीय संस्थाओं के उदय के पश्चात् देश की जनता में राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने एवं राजनीतिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रीय मंच के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का उल्लेख करें।
निष्कर्ष: साम्राज्यवादी सत्ता के विरुद्ध शुरू हुए भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को कांग्रेस द्वारा गांधी के नेतृत्व में मजबूती प्रदान करने की चर्चा करते हुए संक्षिप्त निष्कर्ष लिखें।
