water dropNational Water Awards

हाल ही में, जल शक्ति मंत्रालय ने तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2020 की घोषणा की है। इस पुरस्कार को पहली बार 2018 में प्रदान किया गया था।

2020 के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में उत्तर प्रदेश को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राजस्थान को द्वितीय और तमिलनाडु को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर को उत्तरी जोन का ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ घोषित किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश के ही वाराणसी में अवस्थित बलुआ को उत्तरी जोन के  ‘सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत’ में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

‘जल समृद्ध भारत’ के दृष्टिकोण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश भर में राज्यों, जिलों, व्यक्तियों, संगठनों आदि द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों और प्रयासों को मान्यता देने और प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार की स्थापना की गई है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading