mission sagar in hindimission sagar

चर्चा में क्यों: मिशन सागर के तहत भारतीय नौसेना का एक पोत ‘केसरी’ 25 दिसंबर, 2021 को मोजाम्बिक के मापुटो बंदरगाह पर पहुंचा है।

भारत के पड़ोसी समुद्री क्षेत्र में मिशन सागर, सभी के लिए सुरक्षा और विकास के अनुरूप विदेश मंत्रालय तथा भारत सरकार की अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय से संचालित की जा रही है।

सूखे और महामारी से निपटने के लिए मोजाम्बिक को 500 टन खाद्य सहायता भेजी गई है। इसके अलावा मोजाम्बिक के सशस्त्र बलों को दो फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट और आत्मरक्षा उपकरण प्रदान किया गया है।

विदित है कि मई 2020 से, भारतीय नौसेना ने सागर मिशन के तहत 15 मित्र देशों में मानवीय और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए  जहाजों को तैनात किया है।

मिशन सागर के तहत, भारतीय नौसेना के जहाजों ने लगभग 40,000 एनएम (नॉटिकल मील) की कुल दूरी तय की है जो पृथ्वी की परिधि की लगभग दोगुनी है

इन तैनातियों के जरिये कुल मिलाकर 3,000 मीट्रिक टन से अधिक खाद्य सहायता, 300 मीट्रिक टन से अधिक एलएमओ, 900 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और 20 आईएसओ कंटेनरों की सहायता प्रदान की गयी है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading