- अमेरिकी स्वास्थ्य नियामकों ने COVID-19 के खिलाफ पहली गोली (Pill) को मंज़ूरी दी है- Paxlovid
- दक्षिणी चीन के गांझोउ में 66 मिलियन वर्ष पुराने डायनासोर के भ्रूण ‘टूथलेस थेरोपोड डायनासोर’ या ‘ओविराप्टोरोसॉर’ की खोज की गयी। इसका नाम रखा गया है- बेबी यिंगलियांग (Baby Yingliang)
- भारत की पहली स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट जिसे 24 दिसंबर, 2021 को 32 साल की सेवा के बाद सेवामुक्त कर दिया गया- INS खुकरी (P49) को
- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भारत का पहला इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम लॉन्च किया गया- डासना, गाजियाबाद में
- हाल ही में “धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार का संरक्षण विधेयक, 2021” विधानसभा में पारित किया गया- कर्नाटक राज्य के
- केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार, 2009 से 2019 के बीच बिजली के झटके से देश भर में सर्वाधिक हाथियों की मौत हुई है- ओडिशा में (117)
- भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस, 25 दिसम्बर के दिन मनाया जाता है- सुशासन दिवस
Paxlovid pill