जुलाई माह की शुरुआत में अटलांटिक महासागर में आए हरिकेन बेरिल (Beryl) ने जमैका, ग्रेनेडा, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस और उत्तरी वेनेजुएला में भयंकर तबाई मचाई, जिसने मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका में भी भारी नुक्सान पहुँचाया।

एनओएए के अनुसार, बेरिल जुलाई में आया सबसे शक्तिशाली अटलांटिक हरिकेन था, जिसकी हवा की गति 265.5 किमी प्रति घंटा थी।

1 जुलाई को, बेरिल ने 241 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की निरंतर हवाओं के साथ श्रेणी 4 हरिकेन के रूप में ग्रेनेडा के कैरिएकौ द्वीप पर दस्तक दी।

जैसे-जैसे यह कैरेबियन सागर से गुज़रा, इसने ताकत हासिल करना जारी रखा और 2 जुलाई को श्रेणी 5 का हरिकेन बन गया।

इससे पहले अटलांटिक महासागर में जुलाई माह में केवल एक श्रेणी 5 का हरिकेन आया है – 16 जुलाई, 2005 को हरिकेन एमिली।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading