शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2021-22 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 पर रिपोर्ट जारी की है।
इस इंडेक्स को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा क्षेत्र में प्रदर्शन को जाँचने हेतु जारी किया जाता है।
इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ‘स्कूली शिक्षा’ के संबंध में 73 संकेतकों के आधार पर ग्रेडिंग की गई है, जिसमें 1000 अंक शामिल हैं।
उच्चतम ग्रेड दक्ष है, जो कुल 941 से 1000 अंकों को प्राप्त करने वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के लिए है। सबसे कम ग्रेड आकांक्षी-3 है जो 401 से 460 तक के अंकों के लिए है।
इस इंडेक्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन चंडीगढ़ और पंजाब ने किया है, जिन्होंने प्रचेष्ठा-2 (Prechasta-2) के तहत 641-700 अंक प्राप्त किये हैं। उत्तर प्रदेश ने आकांक्षी-2 (461-520) के तहत स्थान प्राप्त किया है।
पीजीआई को पहली बार वर्ष 2017-18 में जारी किया गया था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की नई पहलों के साथ संरेखित करते हुए 2021-22 के लिए पीजीआई को संशोधित किया गया है और इसका नाम बदलकर पीजीआई 2.0 कर दिया गया है।