एनसीईआरटी कक्षा-6 (पृथ्वी : हमारा आवास) पाठ्यपुस्तक के अध्याय-7 पर आधारित प्रश्न।

1.सुंदरवन डेल्टा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. इसका निर्माण गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
  2. यह विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है।
  3. इसकी आकृति पंजाकार है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर दीजिए।

A. केवल 1

B. केवल 1 और 2

C. केवल 3

D. 1, 2 और 3

2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. पश्चिम तटीय मैदान पूर्वी तटीय मैदानों की अपेक्षा संकरे हैं।
  2. पूर्वी तटीय मैदानों में बहने वाली नदियाँ डेल्टा का निर्माण नहीं करती हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D. न तो 1, न ही 2

3. निम्नलिखित नदियों को उत्तर से दक्षिण के क्रम में व्यवस्थित कीजिए :

  1. महानदी
  2. कावेरी
  3. नर्मदा
  4. कृष्णा

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

A. 1, 2, 3, 4

B. 4, 2,1, 3

C. 3, 1, 4, 2

D. 2, 3, 4, 1

1. उत्तर : (B)

सुंदरवन डेल्टा का निर्माण गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।

यह विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है। इसकी आकृति त्रिभुजाकार है न कि पंजाकार।

2. उत्तर : (A)

पश्चिम तटीय मैदान पूर्वी तटीय मैदानों की अपेक्षा संकरे हैं। पूर्वी तटीय मैदानों में बहने वाली नदियाँ डेल्टा का निर्माण करती हैं। इस क्षेत्र में बहने वाली प्रमुख नदियाँ महानदी, गोदावरी, कृष्णा इत्यादि हैं।

3.उत्तर : (C)

नदियों का उत्तर से दक्षिण का क्रम इस प्रकार है-

  1. नर्मदा
  2. महानदी
  3. गोदावरी
  4. कृष्णा
  5. कावेरी

पाठ्यपुस्तक के अन्य प्रश्नों के लिये QuizHat ऐप डाउनलोड करें..

ऐप लिंक…

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

प्रातिक्रिया दे

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading