people walking on pedestrian lane during daytimePhoto by Kaique Rocha on <a href="https://www.pexels.com/photo/people-walking-on-pedestrian-lane-during-daytime-109919/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) 2021 में भारत 191 देशों और क्षेत्रों में 132वें स्थान पर रहा है।

2020 की रिपोर्ट में, भारत 189 देशों और क्षेत्रों में 131वें स्थान पर था। रिपोर्ट के अनुसार पिछले स्तर से प्रदर्शन में गिरावट का कारण जीवन प्रत्याशा में कमी है।

भारत के पड़ोसियों में श्रीलंका (73वां), चीन (79वां), बांग्लादेश (129वां), और भूटान (127वां) भारत से ऊपर है, जबकि पाकिस्तान (161वां), नेपाल (143वां) और म्यांमार (149वां) की स्थिति नीचे है। लगभग 90 प्रतिशत देशों ने 2020 या 2021 में अपने एचडीआई मूल्य में गिरावट दर्ज की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले एक दशक में, भारत ने बहुआयामी गरीबी से 271 मिलियन लोगों को बाहर निकाला है।

मानव विकास सूचकांक में शीर्ष देश

रैंक देश
1 स्विट्ज़रलैंड
2 नॉर्वे
3 आइसलैंड 
4 हांगकांग, चीन (एसएआर)
5 ऑस्ट्रेलिया

एचडीआई क्या है?

पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महबूब-उल-हक ने मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) को मानव विकास के तीन प्रमुख आयामों पर ट्रैक करने के लिए विकसित किया। इसकी गणना निम्नलिखित चार संकेतकों का उपयोग करके की जाती है – जन्म के समय जीवन प्रत्याशा, स्कूली शिक्षा के औसत वर्ष, स्कूली शिक्षा के अपेक्षित वर्ष और प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading