1. कॉमनवेल्थ गेम्स जिसे पहले ब्रिटिश एम्पायर गेम्स के नाम से जाना जाता था, को पहली बार कब आयोजित किया गया था?

A. 1920

B. 1930

C. 1940

D. 1950

उत्तर : (B) कॉमनवेल्थ गेम्स जिसे पहले ब्रिटिश एम्पायर गेम्स के नाम से जाना जाता था, को पहली बार 1930 में आयोजित किया गया था।

2. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :

   खिलाड़ी               खेल

1. अचिंत शिउली       भारोत्तोलन

2. सुशीला लिकमाबाम जूडो

3. श्रीहरी नटराज         तैराकी

4. रोहित टोकस          कुश्ती

उपर्युक्त युग्मों में कितने सही सुमेलित हैं?

A. केवल एक युग्म

B. केवल दो युग्म

C. केवल तीन युग्म

D. सभी चारो युग्म

उत्तर : (C)

खिलाड़ी                   खेल

1. अचिंत शिउली       भारोत्तोलन

2. सुशीला लिकमाबाम जूडो

3. श्रीहरी नटराज         तैराकी

4. रोहित टोकस          मुक्केबाजी

3. भारत के साथ सैन्य अभ्यास ‘अल नजाह’ (AL NAJAH) का भागीदार देश है?

A. सऊदी अरब

B. ओमान

C. इजराइल

D. तजाकिस्तान

उत्तर : (B) भारतीय सेना और ओमान की सेना ने राजस्थान में अपना 13 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। ‘अल नजाह’ का चौथा संस्करण आतंकवाद, क्षेत्रीय सुरक्षा और शांति रक्षा अभियानों पर केंद्रित है।

4. भारत में मंकीपॉक्स की स्थिति की निगरानी के लिए केंद्र द्वारा गठित टास्क फोर्स के अध्यक्ष हैं :

A. डॉ वी.के. पॉल

B. डॉ वी. के. सारस्वत

C. अमिताभ कांत

D. डॉ. राजीव कुमार

उत्तर : (A) केंद्र सरकार ने भारत में मंकीपॉक्स की स्थिति पर नजर रखने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल कर रहे हैं। 

5. खबरों में रहा शाहिद बेहेश्ती बन्दरगाह किस देश में है?

A. बांग्लादेश

B.म्यांमार

C. मालदीव

D. ईरान

उत्तर : (D) चाबहार एकमात्र ईरानी बंदरगाह है, जिसकी हिंद महासागर तक सीधी पहुंच है। इसमें दो अलग-अलग बंदरगाह शामिल हैं, शाहिद बेहेश्ती और शाहिद कलंतरी।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

प्रातिक्रिया दे

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading