गूगल ने हाल ही में अपने लोकप्रिय ‘स्ट्रीट व्यू’ फीचर को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है। स्ट्रीट व्यू फीचर, उपयोगकर्ताओं को किसी विशेष स्थान के 360 डिग्री दृश्य देखने की सुविधा प्रदान करता है।

इस सुविधा के लिये गूगल ने दो भारतीय फर्मों, मैपिंग सॉल्यूशंस प्रोवाइडर जेनेसिस इंटरनेशनल (Genesys International) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के साथ भागीदारी की है।

विदित है कि राष्ट्रीय भू-स्थानिक नीति, 2021 के अनुसार, स्थानीय कंपनियां इस तरह के डेटा एकत्र कर सकती हैं और विदेशी कंपनियां देश में ग्राहकों की सेवा के लिए भारतीय संस्थाओं से डेटा का लाइसेंस ले सकती हैं।

शुरूआती दौर में इस सुविधा को बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, नासिक, वडोदरा, अहमदनगर, और अमृतसर में लॉन्च किया गया है जिसे 2022 के अंत तक 50 से अधिक शहरों में विस्तार करने की योजना बनाई गयी है।

विदित है कि डेटा संग्रह पर सरकारी एजेंसियों द्वारा उठाए गए सुरक्षा चिंताओं के कारण गूगल को इस सुविधा को भारत में लॉन्च करने में कई वर्षों की देरी हुई है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading