अफ़्रीकी देश नामीबिया से मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के स्थानांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। हाल ही में, इस संबंध में भारत और नामीबिया के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है।
चीतों को 1 वर्ष के लिये प्रायोगिक तौर पर कुनो राष्ट्रीय उद्यान लाया जा रहा है। विदित है कि भारत से चीते 1952 में लुप्त हो चुके हैं।
वन अधिकारियों के अनुसार, चीता को कुनो में स्थानांतरित करने की योजना आईयूसीएन के दिशानिर्देशों के अनुरूप है, जिसमें वन स्थल की गुणवत्ता, शिकार घनत्व और चीता जैसे बड़े स्तनपायी के लिए वर्तमान वहन क्षमता पर विशेष ध्यान दिया गया है विदित है कि कुनो नेशनल पार्क के लिए सामान्य वहन क्षमता 21 चीता है, जो अधिकतम 36 तक हो सकती हैं।
कुनो में स्थानीय ग्रामीणों, नेताओं, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक शख्सियतों और गैर सरकारी संगठनों को जागरूक करने के लिए “चिंटू चीता” नामक एक स्थानीय शुभंकर के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कुनो को पहले गुजरात के गिर शेरों के लिए चुना गया था, लेकिन राज्य सरकार ने गिर के शेरों को स्थानांतरित करने की अनुमति देने से इनकार कर दियाथा।
