1.चर्चा में रही शब्दावली SMACS 0723 क्या है?
A. पृथ्वी के नजदीक से गुजरने वाला एक क्षुद्र ग्रह
B. टेलीस्कोप द्वारा ली गयी ब्रह्मांड की एक तस्वीर
C. क्वांटम कंप्यूटर में उपयोग होने वाला एक माइक्रो प्रोसेसर
D. इंटरनेट पर मौजूद एक उपकरण का डिजिटल पता
उत्तर: (B) अमेरिकी राष्ट्रपति बाईडेन ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा ली गई एक छवि का अनावरण किया। इस छवि को SMACS 0723 के नाम से जाता जाता है।
2. चर्चा में रहा पॉप-फेम (POP-FAME) क्या है?
A. एक प्रकार का ईंधन
B. कंप्यूटर वायरस
C. क्लस्टर बम
D. मानव रहित विमान
उत्तर: (A) यूएस लॉरेंस-बर्कले लैब के वैज्ञानिकों ने एक जीवाणु से POP-FAME ईंधन विकसित किया है।
3. हाल ही में समाचारों में रहा परिमाण (PARIMAN) क्या है?
A. वेब पोर्टल
B. टोही विमान
C. ई-साइकिल
D. सौर ऊर्जा चालित पोत
उत्तर: (A) रिमोट सेंसिंग और जीआईएस प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के उद्देश्य से, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के माध्यम से एक वेब जियो-पोर्टल ‘परिमाण’ विकसित किया गया है।
4. चर्चित बन्नी घास के मैदान निम्नलिखित में से किस राज्य में अवस्थित है?
A. गुजरात
B. मध्य प्रदेश
C. हिमाचल प्रदेश
D. मणिपुर
उत्तर: (A) गुजरात सरकार ने 2,497 वर्ग किलोमीटर में विस्तृत बन्नी घास के मैदान में से कम से कम 76,000 हेक्टेयर को बहाल करने की योजना बनाई है।
5. हाल ही में चर्चा में रहा HIMARS क्या है?
A. इसरो द्वारा विकसित रोवर
B. अमेरिका द्वारा विकसित मिसाइल प्रणाली
C. मंगल ग्रह की एक पर्वत चोटी
D. कैंसर हेतु उत्तरदायी एक जीन
उत्तर: (B) हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम ( HIMARS ) एक हल्का मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर है जिसे अमेरिका ने विकसित किया है, हाल ही में यूक्रेन को इस प्रणाली की आपूर्ति की गयी है।
यह प्रश्नोत्तरी, करेंट अफेयर्स सेक्शन में प्रकाशित 10 प्रश्नों का एक भाग है। इन 10 प्रश्नों के साथ अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों के अनेकों प्रश्न हमारे QuizHat ऐप पर 1 महीने के लिए मात्र 99 रुपये और 3 महीने के लिए मात्र 149 रुपये के शुल्क पर अभ्यास के लिए उपलब्ध है।