1.‘PIVOT’ नामक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण उपयोगी है :
A. मौसम की भविष्यवाणी में
B. कैंसरकारक जीन की पहचान में
C. विस्फोटकों की खोज में
D. हवा की गुणवत्ता मापने में
उत्तर : (B) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण विकसित किया गया है। PIVOT PIVOT रोगियों में कैंसर पैदा करने वाले जीन की भविष्यवाणी करने में सक्षम है।
2. प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन किया गया है:
A. सूरत में
B. वाराणसी में
C. गैंगटोक में
D. कोच्चि में
उत्तर: (A) प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन सूरत, गुजरात में किया गया।
3.‘World Population Prospects 2022’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत के किस वर्ष में जनसंख्या के मामले में चीन से आगे निकलने का अनुमान है?
A. 2023
B. 2033
C. 2043
D. 2053
उत्तर : (A) संयुक्त राष्ट्र की ‘World Population Prospects 2022’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 2023 में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकलने का अनुमान है।
4. एलेना रयबकिना ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली किस देश की पहली महिला खिलाड़ी है?
A. मंगोलिया
B. सीरिया
C. कजाकिस्तान
D. ईरान
उत्तर: (C) 23 वर्षीय खिलाड़ी एलेना रयबकिना ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली खिलाड़ी हैं।
5. ओपन एकरेज लाइसेंसिंग प्रोग्राम (OALP) का संबंध है?
A. तेल एवं गैस खनन से
B. 5जी स्पेक्ट्रम से
C. परमाणु ऊर्जा उत्पादन से
D. रक्षा उत्पादन से
उत्तर: (A) ओपन एकरेज लाइसेंसिंग प्रोग्राम (OALP) का संबंध तेल एवं गैस खनन से है।
यह प्रश्नोत्तरी, करेंट अफेयर्स सेक्शन में प्रकाशित 10 प्रश्नों का एक भाग है। इन 10 प्रश्नों के साथ अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों के अनेकों प्रश्न हमारे QuizHat ऐप पर 1 महीने के लिए मात्र 99 रुपये और 3 महीने के लिए मात्र 149 रुपये के शुल्क पर अभ्यास के लिए उपलब्ध है।