हाल के एक अध्ययन के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका की स्टेर्कफोंटिन गुफा में पाए गए मानव पूर्वजों (ऑस्ट्रेलोपिथेकस) के जीवाश्म पहले पाए गए जीवाश्मों से दस लाख वर्ष अधिक पुराने हैं।
यह गुफा जोहान्सबर्ग से 40 किमी दूर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यहाँ चूना पत्थर की गुफाओं की एक एक जटिल प्रणाली है, जहाँ बड़ी संख्या में प्रागैतिहासिक मानवों (ऑस्ट्रेलोपिथेकस) के जीवाश्म पाए गए हैं।
पिछले 4 मिलियन वर्षों के दौरान हुए मनुष्यों और पर्यावरण के विकास को जानने के लिये यह प्राचीन स्थल एक अमूल्य संसाधन रहा है।
वर्ष 1936 में पहली बार इन गुफाओं में जीवाश्म विज्ञानी रॉबर्ट ब्रूम ने वयस्क आस्ट्रेलोपिथेकस जीवाश्म की खोज की।
आस्ट्रेलोपिथेकस का अर्थ “दक्षिणी वानर” होता है। यह प्रारंभिक मनुष्यों का एक समूह था, जो आधुनिक मनुष्यों के पूर्वजों से संबंधित था।
“मानव जाति का पालना” नाम से प्रसिद्ध यह एक पुरापाषाणकालीन स्थल है, जिसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है।
