चर्चा में क्यों :
केरल के कोल्लम ज़िले में अवस्थित कुंभवुरुट्टी जलप्रपात पांच साल के लंबे अंतराल के पश्चात् वन विभाग द्वारा पुनः पर्यटकों के लिये खोला जा रहा है।
कुंभवुरुट्टी जलप्रपात के बारे में :
यह जलप्रपात मनालार-कुंभवुरुट्टी (Manalar-Kumbhavurutty) इको-पर्यटन परियोजना का एक हिस्सा है।
यह कोल्लम जिले में अचेनकोइल-शेनकोट्टा (Achencoil-Shencottah) रोड पर आर्यनकावु (Aryankavu) गांव में स्थित एक प्रमुख पर्यटक स्थल है।
केरल और तमिलनाडु की सीमा का यह गांव पश्चिमी घाट में एक पहाड़ी दर्रे के साथ स्थित है जिसे आर्यनकावु या शेंकोट्टा दर्रा कहा जाता है।
अचेनकोविल (Achenkovil) और कज़ुथुरुट्टी (Kazhuthurutty) नदियाँ इस क्षेत्र से होकर बहती हैं।
