1.चर्चा में रही इजाई नदी (river Ijai) प्रवाहित होती है :

A. मणिपुर में

B. ओडिशा में

C. गोवा में

D. तेलंगाना में

उत्तर : (A) हाल ही में भूस्खलन के वजह से इजाई नदी का बहाव रुक गया है, इस भूस्खलन में दबकर कई सैनिकों की मौत हो गयी है। यह नदी मणिपुर में तामेंगलोंग और नोनी जिलों से होकर बहती है। 

2. श्री भवानी अम्मन मंदिर कहाँ है?

A. पेरियापलायम में

B. पुडुकोट्टई में

C. कुम्बकोनम में

D. सिवगंगा में

उत्तर : (A) हाल ही में पेरियापलायम (तमिलनाडु) के श्री भवानी अम्मन मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए 130.6 किलोग्राम सोने के आभूषण भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को सौंप दिया गया। मंदिर को सोने की जमा राशि से सालाना ₹1 करोड़ का ब्याज मिलेगा।

3. दुनिया के सबसे ऊंचे स्तम्भ वाले पुल (पियर ब्रिज) का निर्माण किया जा रहा है :

A. चीन में

B. भारत में

C. फ़्रांस में

D. ऑस्ट्रिया में

उत्तर : (B) भारतीय रेल मणिपुर में दुनिया के सबसे ऊंचे स्तम्भ वाले पुल (पियर ब्रिज) का निर्माण कर रही है। यह पुल नोनी के पास ‘इजाई’ नदी पर बनाया जा रहा है।

4. हाल ही में चर्चा में रहा CAPSTONE क्या है?

A. नासा द्वारा लॉन्च एक कृत्रिम उपग्रह

B. अफ्रीका में खोजा गया एक दुर्लभ हीरा

C. मानव शरीर में बनने वाला एक रसायन

D. अरब सागर के भीतर विशाल पर्वतीय संरचना

उत्तर : (A) NASA ने CAPSTONE उपग्रह को लॉन्च किया है, एक माइक्रोवेव ओवन के आकार का क्यूबसैट जिसका वजन सिर्फ 55 पाउंड (25 किलोग्राम) है।

5. ‘पार्टनर्स इन द ब्लू पैसिफिक’ नामक पहल किन देशों द्वारा शुरू की गयी है?

A. अमेरिका

B. ऑस्ट्रेलिया

C. न्यूजीलैंड

D. उपर्युक्त सभी

उत्तर : (D) चीन के प्रभाव से निपटने के लिये अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान और यूनाइटेड किंगडम  ‘पार्टनर्स इन द ब्लू पैसिफिक’ नामक एक नई पहल शुरू की है।

यह प्रश्नोत्तरी, करेंट अफेयर्स सेक्शन में प्रकाशित 10 प्रश्नों का एक भाग है। इन 10 प्रश्नों के साथ अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों के अनेकों प्रश्न हमारे QuizHat ऐप पर 1 महीने के लिए मात्र 99 रुपये और 3 महीने के लिए मात्र 149 रुपये के शुल्क पर अभ्यास के लिए उपलब्ध है।

डाउनलोड ऐप

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading