हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के श्लॉस एलमौ (Schloss Elmau) में आयोजित ग्रुप ऑफ सेवन अर्थात् जी-7 के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया…

विदित है कि जर्मनी के चांसलर ने भारत, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका को इस सम्मेलन में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया था।

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने भी वर्चुअल रूप से इस सम्मेलन में भाग लिया। इस समूह की अगली बैठक वर्ष 2023 में जापान में आयोजित की जाएगी।

G7 प्रमुख औद्योगिक देशों का एक अनौपचारिक समूह है जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। यह समूह 1975 में छः देशों के साथ स्थापित हुआ, जो 1976 में कनाडा के शामिल होने के साथ ही जी-7 कहलाया।

1988 में इस समूह में रूस भी शामिल हुआ, जिसके पश्चात् इसे जी-8 के नाम से जाना गया। लेकिन 2014 में यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन के बाद रूस को इस समूह से बाहर कर दिया गया था।

यह समूह विश्व की आबादी का 10%, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 31% और वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन का 21% हिस्सा रखता है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading