प्रश्न: दलबदल विरोधी कानून क्या है? सरकार की स्थिरता को सुनिश्चित करने में इस कानून की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।
भूमिका : 52वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1985 के अंतर्गत सांसदों एवं विधायकों द्वारा एक राजनीतिक दल से दूसरे दल में दल-परिवर्तन के आधार पर निरर्हता को बताते हुए दलबदल विरोधी कानून को स्पष्ट करें।
मुख्य भाग: सरकार की स्थिरता को सुनिश्चित करने में इस कानून की भूमिका के तहत स्वेच्छा से अपने राजनीतिक दल की सदस्यता छोड़ने, अपनी पार्टी द्वारा जारी किसी भी निर्देश के विपरीत सदन में मतदान करने या मतदान से दूर रहने वाले सांसद एवं विधायक की अयोग्यता के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए राजनीतिक दल की स्थिरता पर इसके प्रभाव की चर्चा करें।
किसी राजनीतिक दल को छोड़ने वाले विधायकों या सांसदों की संख्या दो-तिहाई से अधिक होने की स्थिति में दल-बदल के तहत अयोग्य नहीं ठहराने संबंधी प्रावधान का भी उल्लेख करें।
निष्कर्ष: सरकार की स्थिरता को सुनिश्चित करने हेतु चुनावी सुधार एवं दल बदल कानून में कुछ संशोधनों की आवश्यकता का उल्लेख करते हुए संक्षिप्त निष्कर्ष लिखें।