चर्चा में क्यों :

विश्व के सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों की टॉप 500 सूची के अनुसार, अमेरिका का फ्रंटियर सुपरकंप्यूटर दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर बन गया है।

फ्रंटियर सुपर कंप्यूटर के बारे में :

अमेरिका के ऊर्जा विभाग की ओक रिज राष्ट्रीय प्रयोगशाला (ORNL) के लिये बनाए गए फ्रंटियर सुपरकंप्यूटर की गति 1.1 एक्साफ्लॉप्स है, एक्सास्केल की गति पर कार्य करने वाला यह दुनिया का पहला सुपर कंप्यूटर है।

विदित है कि जापान का फुगाकू सुपर कंप्यूटर (442 पेटाफ्लॉप्स), अब तक दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर था। 

ग्रीन 500 सूची में फ्रंटियर को दुनिया के सबसे ऊर्जा कुशल सुपरकंप्यूटर के रूप में भी प्रथम स्थान दिया गया है इसे फुगाकू सुपरकंप्यूटर की तुलना में 32% अधिक ऊर्जा कुशल बताया गया है।

सुपर कंप्यूटर की गति

फ्लोटिंग-पॉइंट ऑपरेशंस प्रति सेकंड, FLOPS एक माप है जिसका उपयोग यह इंगित करने के लिए किया जाता है कि माइक्रोप्रोसेसर प्रत्येक सेकंड में कितने फ्लोटिंग पॉइंट ऑपरेशन करने में सक्षम है।

टेराफ्लॉप प्रति सेकंड एक ट्रिलियन (1012) फ्लोटिंग-पॉइंट ऑपरेशंस है जबकि एक पेटाफ्लॉप एक क्वाड्रिलियन (1015) फ्लॉप और 1 एक्साफ्लॉप, 1000 पेटाफ्लॉप के बराबर है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading