five bulb lightsPhoto by Rodolfo Clix on <a href="https://www.pexels.com/photo/five-bulb-lights-1036936/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

भारत एवं दक्षिण अफ्रीका द्वारा विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में पेश एक प्रस्ताव में विकासशील देशों के लिए टीकों और दवाओं की त्वरित एवं सस्ती पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ट्रिप्स पर समझौते के मानदंडों में छूट देने की बात कही गई है, जिसे 120 से अधिक देशों का समर्थन प्राप्त हुआ है।

ट्रिप्स समझौता क्या है :

बौद्धिक संपदा अधिकार के व्यापार संबंधी पहलू (TRIPS- Trade-Related Aspects of Intellectual Property Rights) , बौद्धिक संपदा से संबंधित एक महत्वपूर्ण और व्यापक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है।

यह समझौता 1 जनवरी, 1995 से लागू हुआ जो विश्व व्यापार संगठन (WTO) के सभी सदस्य देशों के लिये बाध्यकारी है। विश्व व्यापार संगठन के सदस्य देश स्वतः ही इस समझौते में शामिल समझे जाते हैं।

यह समझौता बौद्धिक संपदा के अधिकांश मुद्दों पर लागू होता है जिसमें पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, भौगोलिक संकेत, औद्योगिक डिजाइन, व्यापार गोपनीयता इत्यादि शामिल हैं।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading