1.ऑपरेशन महिला सुरक्षा अभियान संबंधित है:
a. सड़क यातायात से
b. रेलवे से
c. उद्योगों से
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (B) रेलवे सुरक्षा बल द्वारा भारतीय रेलों में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन महिला सुरक्षा’ को चलाया गया।
2. लीडरशिप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन (LeadIT) किन दो देशों की संयुक्त पहल है?
a. भारत एवं फ़्रांस
b. स्वीडन एवं डेनमार्क
c. भारत एवं स्वीडन
d. इटली एवं फ़्रांस
उत्तर: (C) सितंबर 2019 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में स्वीडन और भारत द्वारा संयुक्त रूप से लीडरशिप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन (LeadIT) लॉन्च किया गया था।
3. मिताली एक्सप्रेस को शुरू किया गया है:
a. न्यू जलपाईगुड़ी से ढाका के मध्य
b. कोलकाता से ढाका के मध्य
c. कोलकाता से खुलना के मध्य
d. न्यू जलपाईगुड़ी से खुलना के मध्य
उत्तर: (A) भारत -बांग्लादेश के मध्य संयुक्त रूप से एक नई क्रॉस-बॉर्डर यात्री ट्रेन ‘मिताली एक्सप्रेस’ को शुरू किया गया है, जो न्यू जलपाईगुड़ी से बांग्लादेश में ढाका के मध्य चलाई जाएगी।
4. बौद्धिक संपदा अधिकार के व्यापार संबंधी पहलू (TRIPS) अंतर्राष्ट्रीय समझौता लागू है:
a. 1945 से
b. 1994 से
c. 1995 से
d. 2000 से
उत्तर: (C) बौद्धिक संपदा अधिकार के व्यापार संबंधी पहलू (TRIPS) अंतर्राष्ट्रीय समझौता 1 जनवरी, 1995 से लागू हुआ जो विश्व व्यापार संगठन (WTO) के सभी सदस्य देशों के लिये बाध्यकारी है।
5. डकार किस देश की राजधानी है?
a. सेनेगल
b. सेशेल्स
c. गैबॉन
d. माल्टा
उत्तर: (A) हाल ही में, भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू सेनेगल की यात्रा पर गए हैं। डकार, सेनेगल की राजधानी है।
यह प्रश्नोत्तरी, करेंट अफेयर्स सेक्शन में प्रकाशित 10 प्रश्नों का एक भाग है। इन 10 प्रश्नों के साथ अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों के अनेकों प्रश्न हमारे QuizHat ऐप पर 1 महीने के लिए मात्र 99 रुपये और 3 महीने के लिए मात्र 149 रुपये के शुल्क पर अभ्यास के लिए उपलब्ध है।