black payment terminalPhoto by energepic.com on <a href="https://www.pexels.com/photo/black-payment-terminal-2988232/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

हाल ही में, रूस पर लगाए जाने वाले आर्थिक प्रतिबंधों के अंतर्गत रूसी बैंकों को स्विफ्ट से बाहर करने का निर्णय लिया गया है। विदित है कि रूस से पूर्व 2018 में कुछ ईरानी बैंकों को भी इस प्रणाली से बाहर किया गया था…

  • ‘सोसाइटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन (Society for Worldwide Interbank Financial Telecommunications-SWIFT) कोई वित्तीय संस्थान नहीं, बल्कि एक मैसेजिंग नेटवर्क है जिसका उपयोग बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों द्वारा धन हस्तांतरण निर्देशों जैसी जानकारी को त्वरित, सटीक और सुरक्षित रूप से भेजने और प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
  • इस प्रणाली को 1973 में, 15 देशों के 200 से अधिक बैंकों ने मिलकर सीमा-पार (Overseas) भुगतान के बारे में एक-दूसरे से संवाद करने की समस्या को हल करने के लिए शुरू किया था।
  • वर्तमान में यह 200 से अधिक देशों और 11,000 से अधिक बैंकिंग और प्रतिभूति संगठनों को जोड़ता है। इसका मुख्यालय बेल्जियम में स्थापित है।
  • यह प्रणाली प्रत्येक वित्तीय संस्था को 8 या 11 अंकों का एक अद्वितीय बिजनेस पहचान कोड (Business Identifier Code)  प्रदान करता है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading