- भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास, जिसका आयोजन बेलगावी (बेलगाम, कर्नाटक) में किया जाएगा- धर्म गार्जियन-2022
- शिक्षा मंत्रालय द्वारा सांस्कृतिक विविधता को प्रोत्साहित करने, बहुभाषावाद को बढ़ावा देने और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का प्रसार करने के लिए शुरू अभियान है- भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी
- भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा जिस मंदिर परिसर में ‘देवायतनम’ – भारतीय मंदिर वास्तुकला के विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा- हम्पी के पट्टाभिराम मंदिर में
- रक्षा मंत्रालय की एक पहल, जो पेंशन प्रशासन में दक्षता, जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करता है- स्पर्श (System for Pension Administration (Raksha)- SPARSH)
- भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा पैकेज्ड खाद्य पदार्थ में मौजूद वसा, चीनी और नमक की मात्रा पर आधारित रेटिंग है- हेल्थ स्टार रेटिंग
- चर्चा में रही ईरान की मिसाइल जो ईरान के आस-पास अमेरिकी और इज़रायल ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम है- खैबर बस्टर मिसाइल
- चर्चा में रहा बीरभूम कोलफील्ड क्षेत्र का ‘देवचा पंचमी’ कोयला ब्लॉक (Deaucha Panchami Coal Block) अवस्थित है- पश्चिम बंगाल में
- चर्चा में रहा प्रसिद्ध ‘चार चिनार द्वीप’, अवस्थित है- डल झील (जम्मू और कश्मीर) में
Photo by Boris Hamer on <a href="https://www.pexels.com/photo/technology-architecture-cannon-power-10234257/" rel="nofollow">Pexels.com</a>