हाल ही में, संयुक्त राज्य अमेरिका की एविएशन और डिफेंस निर्माता कम्पनी बोइंग ने भारत को 12वां P-8I समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी विमान प्रदान किया है…

  • P-8I विमान, अमेरिकी नौसेना द्वारा उपयोग किये जा रहे P-8A पोसाइडन (P-8A Poseidon) मल्टीमिशन मैरीटाइम एयरक्राफ्ट (MMA) का एक प्रकार है।
  • लगभग 85,000 किलोग्राम भारी इस विमान की अधिकतम गति 789 किलोमीटर प्रति घंटा है जिसे उड़ाने के लिए कुल 9 चालक दल की आवश्यकता होती है।
  • इस विमान को 2013 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। विदित है कि भारत इसे प्राप्त करने वाला पहला देश था, जिसे वर्तमान में अमेरिका और भारत के अतिरिक्त कुछ अन्य देशों यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे, न्यूजीलैंड, जर्मनी एवं दक्षिण कोरिया द्वारा प्रयोग किया जा रहा है।
  • यह विमान लंबी दूरी की पनडुब्बी रोधी युद्ध (Anti-submarine Warfare), सतह-विरोधी युद्ध (Anti-surface Warfare) खुफिया, निगरानी और टोही (Intelligence, Surveillance And Reconnaissance) मिशन के लिए डिज़ाइन है, जिसमें अत्याधुनिक सेंसर, हथियार प्रणाली का उपयोग किया गया है।
  • भारतीय नौसेना इसका उपयोग समुद्री निगरानी में करती है। विदित है कि इस विमान का उपयोग पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों और उनके युद्धाभ्यास पर निगरानी रखने के लिए भी किया गया था।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading