प्रश्न 1. रिवार्ड प्रोजेक्ट (REWARD Project) किससे संबंधित है?

A. उच्च शिक्षा

B. वाटरशेड प्रबंधन

C. स्टार्टअप

D. आय कर

उत्तर: (B)  विश्व बैंक, भारत सरकार, कर्नाटक और ओडिशा ने किसानों के लिए वाटरशेड प्रबंधन के लिए Rejuvenating Watersheds for Agricultural Resilience through Innovative Development Programme (REWARD) के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रश्न 2. “ऊपरी भद्रा परियोजना” किस राज्य में संचालित की जा रही है?

A. कर्नाटक

B. ओडिशा

C. केरल

D. तमिलनाडु

उत्तर: (A)  केंद्र सरकार की उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने “ऊपरी भद्रा परियोजना” को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया है। यह कर्नाटक में एक प्रमुख सिंचाई योजना है।

प्रश्न 3. हाल ही में किस मंत्रालय ने अपने अधिकारियों को डेटा सुरक्षा पर दिशानिर्देश जारी करते हुए डिजिटल सहायक उपकरणों (Digital Assistant Devices) के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है?

A. रक्षा मंत्रालय

B. गृह मंत्रालय

C. सूचना और प्रसारण मंत्रालय

D. विदेश मंत्रालय

उत्तर: (C)  सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपने अधिकारियों द्वारा इंटरनेट पर गुप्त दस्तावेजों को साझा करने पर रोक लगा दी है।

प्रश्न 4. “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” चलाया जाता है:

A. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा

B. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा

C. रेलवे सुरक्षा बल द्वारा

D. नीति आयोग द्वारा

उत्तर: (C)  “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जनवरी, 2022 के महीने में, देश भर के रेलवे स्टेशनों से 1,000 से अधिक बच्चों को बचाया है।

प्रश्न 5. चर्चा में रहा फ़ॉकलैंड द्वीप समूह अवस्थित है:

A. हिंद महासागर में

B. अरब सागर में

C. प्रशांत महासागर में

D. अटलांटिक महासागर में

उत्तर: (D)  यह द्वीप समूह दक्षिण अटलांटिक महासागर में है। हाल ही में, इस क्षेत्र में ब्रिटिश सैन्य विमानों की उड़ान पर अर्जेंटीना ने आपत्ति की है। अर्जेंटीना इन द्वीपों पर अपना दावा रखता है।

उपर्युक्त प्रश्नोत्तरी में 5 प्रश्न हैं। यह प्रश्नोत्तरी, करेंट अफेयर्स सेक्शन में प्रकाशित 10 प्रश्नों का एक भाग है। इन 10 प्रश्नों के साथ अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों के अनेकों प्रश्न हमारे QuizHat ऐप पर 1 महीने के लिए मात्र 99 रुपये और 3 महीने के लिए मात्र 149 रुपये के शुल्क पर अभ्यास के लिए उपलब्ध है।

By QuizHat

हिंदी माध्यम के लिए समर्पित

Leave a Reply

Discover more from FOR UPSC & STATE PSC...

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading