नेशनल एटलस एंड थीमैटिक मैपिंग ऑर्गनाइजेशन (NATMO) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन स्थापित संगठन है, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है।
1956 में राष्ट्रीय एटलस संगठन की स्थापना की गई, जिसके संस्थापक-निदेशक एसपी चटर्जी थे। 1978 में इसका नाम बदलकर नेशनल एटलस एंड थीमैटिक मैपिंग ऑर्गनाइजेशन (NATMO) कर दिया गया।
इस संगठन के प्रमुख कार्यों में शामिल हैं-
• हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भारत के राष्ट्रीय एटलस का संकलन।
• सामाजिक-आर्थिक, भौतिक, सांस्कृतिक, पर्यावरण, जनसांख्यिकीय और अन्य मुद्दों पर आधारित थीमैटिक मानचित्र तैयार करना।
• दृष्टिबाधित लोगों के लिए मानचित्र/एटलस तैयार करना।
• रिमोट सेंसिंग, जीपीएस और जीआईएस तकनीक का उपयोग करके डिजिटल मैपिंग और प्रशिक्षण।
