- हाल ही में, विद्युत मंत्रालय द्वारा 2015 से संचालित सबके लिये सस्ते एलईडी द्वारा उन्नत ज्योति अर्थात् उजाला योजना (Unnat Jyoti by Affordable LEDs for All – UJALA) के सात वर्ष पूर्ण हुए हैं।
- इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब, एलईडी ट्यूब लाइट और ऊर्जा कुशल पंखे प्रदान किए जा रहे हैं।
- इस कार्यक्रम के तहत अब तक देशभर में 36.78 करोड़ से अधिक एलईडी लाइटों का वितरण किया गया है। इसके अलावा, 72.09 लाख एलईडी ट्यूब लाइट और 23.41 लाख ऊर्जा कुशल पंखे वितरित किए गए हैं।
- यह दुनिया का सबसे बड़ा गैर-सब्सिडी प्राप्त स्वदेशी प्रकाश कार्यक्रम बन गया है, जो महंगी बिजली और अदक्ष प्रकाश व्यवस्था के कारण उच्च उत्सर्जन की समस्याओं का समाधान करता है।
- इस योजना के माध्यम से अब तक 47.98 बिलियन किलोवॉट प्रति घंटा की वार्षिक ऊर्जा की बचत हुई है। इसके अलावा, 39 मिलियन टन कार्बन डाईऑक्साइड की कटौती भी हुई है।
UJALA Programme